रतलाम: दो दिवसीय संभाग स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,5जुलाई(खबरबाबा.काम)।रतलाम कारपोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बालक संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता तथा रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के मुख्य आतिथ्य, मध्य प्रदेश कुश्ती संघ व क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष अशोक जैन लाला, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया तथा शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष फैयाज मंसूरी के विशेष आतिथ्य में हुआ।

रतलाम बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील अजमेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग की आठ टीमें सहभागिता कर रही हैं। अतिथियों का स्वागत क्लब अध्यक्ष सुशील अजमेरा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, राजे खान,विक्रम अवार्ड विजेता अमिता अय्यर, प्रवक्ता राकेश पोरवाल, क्लब के कोच विक्रम बाथव द्वारा किया गया ।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रह्लाद पटेल ने कहा कि खिलाड़ी निश्चित लक्ष्य बनाकर सतत प्रयास करें। सफलता निश्चित ही मिलेगी‌।सतत प्रयास ही सफलता की कुंजी है। आपने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में खेल को अनिवार्य रूप से अपनाएं।

मुख्य अतिथि महेंद्र कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की मोबाइल संस्कृति में खिलाड़ियों के चरित्र निर्माण में खेल अहम भूमिका निभा रहे हैं ।खेलों से विद्यार्थी ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी सुदृढ़ होते हैं।

एमआईसी सदस्य व पार्षद भगत सिंह भदोरिया ने विधायक चैतन्य कश्यप द्वारा बिरयाखेड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को प्रदान की गई खेल सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।

आमंत्रित अतिथियों का क्लब अध्यक्ष सुशील अजमेरा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कुश्ती संघ व क्रीड़ा भारती के अशोक जैन लाला, राजे खान, विक्रम अवार्ड विजेता अमिता अय्यर, गीता मर्दवाल,उषा गुप्ता, सलाम खान, सैय्यद फहीम अली उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सैयद फहीम अली ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *