रतलाम: कांग्रेस में सर्वे के आधार पर जिताऊं उम्मीदवार को मिलेगा टिकट, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,11जुलाई(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। युवा कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों के साथ मैदान में आ गई है। मंगलवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव माहीन खान मेकश रतलाम दौरे पर रहे। यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा कर चुनावी तैयारियों एवं कांग्रेस की 5 ग्यारंटी की योजना के बारे में जानकारी दी।

स्थानी प्रेस क्लब भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव माहीन खान मेकश ने कहा कि
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सर्वे के आधार पर केवल जिताऊं उम्मीदवार को ही टिकिट देगी। प्रदेश में पार्टी आलाकमान कमलनाथ द्वारा जारी पांच गारंटी कार्ड के एजेंडे पर युवा कांग्रेस को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर दो एप तैयार किए है। युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पांच गारंटी कार्ड के तहत लोगों के बीच पहुंचकर जानकारियों से अवगत कराएंगे। इसके लिए पार्टी द्वारा एप बनाया गया है। इसके माध्यम से युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता घर जाकर जानकारी लेगा कि मुखिया का नाम व मोबाइल नंबर क्या है। घर में कितने सदस्य है, इसमें कितने वोटर है। किसका वोटर कार्ड नही बना है। इसका डेटा तैयार किया जाएगा। इस संबधी रतलाम में भी युवा कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली जा चुकी है।

बैंगलोर में 26 से 28 जुलाई तक अधिवेशन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव माहीन खान मेकश ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस का बैंगलोर में 26 से 28 जुलाई तक अधिवेशन होने जा रहा है। अब तक के इतिहास में युवाओं का यह सबसे अधिवेशन होगा। वहां सभी प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष उपस्थित होंगे। विधानसभा चुनाव संबंधित रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा। बेहतर भारत की बुनियाद का चेलेंज एप तैयार किया गया है। इसकी भी जानकारी से अवगत कराया जाएगा। शुरुआत चेरिटी के माध्यम से की गई हैं। तय किया कि इसमें कोई भी व्यक्ति 100 रूपए से लेकर अधिकतम राशि दान कर सकता है। अब तक 98 लाख रुपए जमा हुए है। किसी कार्यकर्ता की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। किसी को गंभीर बीमारी है या वह उपचार नही करवा पाता है। तब यह राशि सहायतार्थ दी जा सकेगी। एप को लोड कर कोई भी देखा सकेगा कि कितनी राशि जमा है व कितनी खर्च की गई।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार पार्टी केवल जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकिट देगी। पार्टी स्तर पर गोपनीय सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे में जो सबसे आगे रहेगा। उसे ही पार्टी उम्मीदवार बनाएगी।

पत्रकारों से चर्चा के अवसर पर पर भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मयंक जाट, फ़ैयाज़ मंसूरी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सैय्यद वसुद, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *