धर्ममय हुआ रतलाम, समाजसेवी दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में निकली भव्य शोभायात्रा…अम्बर परिवार के मयंक जाट बने मुख्य यजमान, भव्य शोभायात्रा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दशा माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा…

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,10जुलाई(खबरबाबा.काम)। अम्बर परिवार द्वारा स्थानीय जवाहर व्यामशाला के समीप पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन रविवार को दशा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य से समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में जवाहर व्यामशाला के संरक्षक दौलत जाट पहलवान के पुत्र मयंक जाट ने सपत्नीक यज्ञ हवन पूजन कर धर्म लाभ लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन में आहुति देने के पश्चात दशा माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करने से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में माता बहनों द्वारा सर पर कलश धारण किया हुआ था, शोभायात्रा में समाजसेवी दौलत जाट पहलवान के साथ जन समुदाय ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र महादेव की विशाल प्रतिमा के साथ अश्वरथ में दशा माता की मूर्ति विराजित कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा मार्ग में पुष्प वर्षा एवं आरती पूजन कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर पिपलेश्वर महादेव समिति, जवाहर व्यायामशाला एवं अंबर परिवार के सैकड़ो सदस्यगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *