रतलाम: जनपद सदस्य पर नाबालिक युवती से दुष्कर्म का आरोप,पीड़िता की शिकायत पर सरवन थाने में मामला दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,26जुलाई(खबरबाबा .काम)। जिले के सरवन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती ने सैलाना जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक-5 के सदस्य पर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने जनपद पंचायत सदस्य और उसके एक साथी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सरवन थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग ने परिजन के साथ थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी तभी सैलाना जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक- 5 के सदस्य जितेंद्र पिता सरदार मईड़ा अपने एक साथी के साथ मोटर साइकिल पर आया और उसे जबरदस्ती ले जाकर खेत में दुष्कर्म किया। आरोपीयो द्वारा युवती को धमकाया गया कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगें। घर आकर पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई तब वह पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण और बयान के बाद आरोपीयो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी सरवन ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है । एक और साथी की तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *