रतलाम:10 जुलाई से होगा संकल्प अभियान का शुभारंभ : सावन में रोपे जाएंगे 501 बेलपत्र के पौधे

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,6जुलाई(खबरबाबा.काम)। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सौरभ शर्मा ने बताया कि सावन माह में संकल्प अभियान के तहत 501 बिल्वपत्र के पौधे रोपे जाएंगे।

अज्ञान के संबंध में जानकारी देते हुए सौरभ शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो गया है । इस बार 60 दिनों का सावन माह है। सावन में प्रत्येक दिन या फिर सावन सोमवार को बेलपत्र के उपाय करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। बेलपत्र जितना शरीर के लिए लाभप्रद होता है, उतना ही ज्योतिष में भी महत्वपूर्ण है ।

हर साल की तरह इस साल भी पवित्र बेलपत्र के पौधे रोपने का अभियान सावन माह के पहले सोमवार से शहर में प्रारंभ किया जा रहा है

अभियान संयोजक भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सौरभ शर्मा ने मीडिया को बताया इस बार पूरे सावन माह में 501 बेलपत्र के पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है । अभियान का शुभारंभ सावन माह के पहले सोमवार 10 जुलाई से किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *