रतलाम: सेवा प्रकल्प के तहत रोटरी प्राइम ने शासकीय विद्यालय गोद लिया

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,5जुलाई(खबरबाबा.काम)।रोटरी क्लब रतलाम प्राइम शिक्षा क़े क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाता हुआ अपने लक्ष्य क़े प्रति समर्पित है।

पूर्व अध्यक्ष प्रोजेक्ट चेयरमैन सौरभ छाजेड ने बताया कि क्लब ने 2019-20 से विद्यालय को गोद लेने का आवेदन दिया था। क्लब क़े प्रकल्पो को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिलीप नगर शा.ए.मा. विद्यालय क्र. 2 सूरजपोर को गोद देने का स्वीकृति पत्र दिया।

क्लब अध्यक्ष हितेश सुराणा, सचिव गौरव ऐरन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के. सी. शर्मा और त्रिभुवनेश भारद्वाज का सम्मान किया गया। श्रीमती सुलोचना गोपाल जोशी शर्मा का विशेष सहयोग रहा। क्लब द्वारा उनका भी सम्मान किया गया।

श्री छाजेड़ ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल क़े हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के तहत क्लब द्वारा विगत कई वर्षो से दिलीप नगर ने बच्चों क़े लिए शिक्षण सामग्री, खेलकूद क़े संसाधन, ठण्ड में स्कूली स्वेटर और विशेष कर संस्था द्वारा क्लब क़े सहयोग से 2019-20 में 2000 स्वे.फिट का एक कक्ष विद्यालय को भेंट किया जो छात्र छात्राओं क़े लिए बहुत ही सुविधा पूर्ण साबित हुआ। उसके आगे क़े सत्र में कंप्यूटर लेब बनाकर दी गई ,जिसमे 4 कंप्यूटर विद्यालय को भेंट किये गए। 9th क्लास के लिए 9 छात्राओं का स्कूली शिक्षण पूरा क्लब द्वारा वहन किया गया।विद्यालय में सुविधाघर को नवीनीकरण किया गया‌। वर्ष 2022-23 में क्लब द्वारा विद्यालय को 50 इंच स्मार्ट LED टीवी भेंट की गई। बच्चों क़े उज्जवल भविष्य क़े लिए विद्यालय को नये नये संसाधन भेंट कर सुसज्जित किया गया‌ प्राइम क्लब क़े अध्यक्ष हितेष सुराणा, सचिव गौरव ऐरन व पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गादिया ,मनोज उपाध्याय सौरभ छाजेड, सदस्य अंकित जैन उपस्थित थे।आभार सचिव गौरव ऐरन ने माना‌।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *