रतलाम: राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का ग्राम सागोद शिविर सम्पन्न, 216 मरीजों की हुई जाँच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,6अगस्त(खबरबाबा.काम)। रायल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, द्वारा ग्राम सागोद जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सागोद एवं आसपास के क्षेत्र के 216 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घन्टे के शिविर में सागोद एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 4 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया।

राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. शमशुल हक, डॉ. वी.एस चौहान ,डॉ. बृजेश देवड़ा एवं डॉ. आशिता ठाकुर ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया की शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।

ग्राम सागोद के सरपंच कैलाश खदेड़ा क्षेत्र के मोहन लाल निनामा, ओम प्रकाश धाकड़ सहित ग्रामवासियों एवं संजीत परिहार, करुणा डामोर, उर्मिला पाटीदार, दीपेंद्र शर्मा, जगदीश परमार ,बंसी भाभर आदि का सहयोग रहा ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *