77th Independence Day:’अगले साल भी 15 अगस्त को देश की सफलता का गौरव गान करूंगा’, लालकिला से पीएम मोदी का एलान

indresh98kumar@gmail.com
6 Min Read
|

नई दिल्ली,15अगस्त(खबरबाबा.काम)।देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। उन्होंने देश को संबोधित किया। इस बार स्वदेशी 105 mm फील्ड गन से तिरंगे को सलामी दी गई। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का संबोधन बेहद खास रहा। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी से कड़ी नजर रखी जा रही है। इस राष्ट्रीय उत्सव के लिए ज्ञान पथ को फूलों और जी-20 के प्रतीक चिह्न से सजाया गया है।

भाषण खत्म करने के बाद बच्चों के बीच पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर करीब 90 मिनट का भाषण दिया। भाषण खत्म होने के बाद वे हर बार की तरह एक बार फिर बच्चों के बीच पहुंचे।

अगले साल भी 15 अगस्त को लाल किले से देश की सफलता का गौरव गान करूंगा-पीएम मोदी

2014 में मैंने आपसे सुधार लाने का वादा किया था और मैंने पूरी कोशिश की थी। पांच साल में वह वादा विश्वास में बदल गया। मैंने देश के लिए कठोर परिश्रम किया। 2019 में परफॉर्मेंस के आधार पर आपने हमें खुलकर समर्थन किया। 2047 के सपनों को पूरा करने का अगला पांच साल है। अगले साल इसी 15 अगस्त को देश की प्रगति और सफलता का गौरव गान आपके सामने प्रस्तुत करूंगा।

भ्रष्टाचार, परिवारवाद,तुष्टिकरण के खिलाफ लड़ाई

आंख मिचौली बंद करके आंख से आंख मिलाकर बात करने का समय है। भ्रष्टाचार से मुक्ति और जंग हर क्षेत्र में होना चाहिए। ये मेरे जीवन का कमिटमेंट है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। परिवारवाद ने देश को जकड़कर रखा है। देश के लोगों का हक छीना है। तुष्टिकरण ने देश के राष्ट्रीय चरित्र को तहस-नहस कर दिया है दाग लगा दिया है। इन तीन बुराइयों के खिलाफ पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ना है।

2047 में देश विकसित भारत बनकर रहेगा-पीएम मोदी

मैं आज लाल किले सा आपकी मदद मांगने आया हूं, आशीर्वाद मांगने आया है। देश की आवश्यकताओं को जो परखा है, अनुभव के आधार पर जो समझा है उसके आधार पर कुछ चीजों को आपके सामने रखना चाहता हूं। 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा तब दुनिया भारत का तिरंगा झंडा विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए। हमें रुकना नहीं है। शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता की जरूरत है।

भारत न थकता है, न रुकता है, न हांफता है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 25 साल ने नई संसद की चर्चा हो रही थी लेकिन यह मोदी है कि जिसने समय से पहले नई संसद बनाकर रख दी। ये काम करनेवाली सरकार है। यह नया भारत है जो आत्मविश्वास से भरा हुआ है। संकल्पों को चरितार्थ करने के लिए जी जान से जुटा हुआ भारत है। यह भारत न रुकता है, न थकता है, न हांफता है और न हारता है।

महंगाई ने पूरी दुनिया को जकड़ रखा है-पीएम मोदी

भारत ने महंगाई को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास किया। दुनिया से हमारी स्थिति अच्छी है। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

अगले पांच साल में यह मोदी की गारंटी है-पीएम मोदी

आनेवाले पांच सालों में मोदी का गारंटी है कि यह विश्व अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा।140 करोड़ देशवासियों का पुरुषार्थ रंग लाया है। 2014 में जब हमने सरकार बनाई तब हम विश्व अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे लेकिन आज हम विश्व अर्थव्यवस्था में पांचवें नंबर पर है। भ्रष्टाचार का राक्षस हमें तबाह कर रहा था। लेकिन हमने इन पर लगाम लगाई।

कोरोना काल के बाद बहुत बदलाव हुआ है-पीएम मोदी

कोरोना काल के बाद एक नया विश्व ऑर्डर बना है.. बदलते हुए विश्व को रूप देने में 140 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य नजर आ रहा है। आप एक नए मोड़ पर खड़े हैं। हमें विश्व का विकास देखना है तो वह मानवकेंद्रित होना चाहिए। मानवीय संवेदनाओं को छोड़कर हम विश्व का कल्याण नहीं कर सकते।आज जो भारत ने कमाया है वह दुनिया में स्थिरता की गारंटी लेकर आया है। न तो दुनिया में और न हीं भारतीयों के मन में कोई इफ और बट है।

देश मणिपुर के लोगों के साथ-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में मणिपुर में हुई हिंसा का जिक्र किया और कहा कि वहां जो हिंसा का दौर चला उससे कई लोगों को जीवन खोना पड़ा। मां-बेटियों के साथ अत्याचार हुआ। लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है। शांति से समाधान का रास्ता निकलेगा। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर समाधान का भरपूर प्रयास कर रही है।

आजादी में योगदान देनेवालों को नमन करता हूं-पीएम मोदी

देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश की आजादी के जंग में बलिदान और योगदान देनेवालों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *