
रतलाम,23अगस्त(खबरबाबा .काम)। श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ द्वारा पर्युषण महापर्व में आठ उपवास करने वाले 180 तपस्वियों का बहुमान समता भवन गोपाल गौशाला कॉलोनी पर किया गया।
सभी आराधको ने आचार्य श्री रामलाल जी म सा के शिष्य श्री आदित्य मुनि जी म सा की निश्रा में यह तपस्या पूर्ण की। साथ ही साथ संघ में 700 तेले पूर्ण हुए। सिद्धि तप, वर्धमान तप, आदि की तपस्या गतिमान है ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि चरित्र आत्माओं की पवन निश्रा में राम महिमा महोत्सव चातुर्मास के अंतर्गत 3 वर्ष से 12वर्ष तक के कई छोटे-छोटे बच्चों द्वारा उपवास व तेले की तपस्या की गई। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, दशरथ बाफना, पंकज मूणत, पवन गोरेचा, अजय घोटा, राहुल जैन, राकेश मोगरा, चंदन पिरोदिया, कमल धमानी, संजय घोटा, विनोद मेहता, प्रकाश नांदेचा, सौरभ छाजेड़, ऋषभ मूणत, निलेश मूणत, अर्पित गांधी, प्रकाश बोहरा एवं समता युवा संघ,महिला मंडल, बहु मंडल, बालक मंडल, बालिका मंडल, आदि के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा सभी तपसियों का अभिनंदन किया गया.
तपस्वीयो की जय जयकार एवं राम गुरु की जय जयकार के जय घोष के साथ सभा सराबोर हुई। तप की अनुमोदना हेतु श्रावक श्राविकाओं द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन इस अवसर पर रखा गया।
श्री गादिया ने बताया कि प्रातः प्रवचन प्रतिदिन 8:45 से 10:00 बजे तक समता भवन नोलाईपूरा पर रहेंगे।


