भोपाल: अमित शाह ने भाजपा सरकार के 2003-2023 तक का रिपोर्ट कार्ड किया जारी, कांग्रेस से पूछे सवाल

indresh98kumar@gmail.com
5 Min Read
|

भोपाल,20अगस्त2023।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कुशाभाऊ सभागार में रविवार को भाजपा सरकार के 2003-2023 तक का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बेहद मेहनती बताया। उन्होंने प्रदेश में 50 साल के राज करने को लेकर कांग्रेस से हिसाब मांगा और कांग्रेस के केंद्र की सरकार के रहते हुए 24 घोटाले गिनाएं। शाह ने कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने के बजाए कांग्रेस नेता हमारे रिपोर्ट कार्ड का जवाब दें और अपने 50 साल की सरकार का हिसाब दें।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब 1956 में मध्य प्रदेश का गठन हुआ था, उसके पहले से 1950 से 2003 तक 53 साल में 6-7 साल छोड़कर पूरा समय कांग्रेस की सरकार रही। हमने मध्य प्रदेश को 20 साल में एक बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया। उन्होंने कहा कि जो लोग दावे कर रहे है पहले वो 53 साल का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि 1980 में विशेषज्ञ अमित बोस ने चार राज्यों को बीमारू राज्य शब्द का जिक्र किया था। उनहोंने पेपर में लिखा था कि इन राज्यों का कुछ नहीं हो सकता है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला।

अमित शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपने मध्य प्रदेश की जनता के साथ कितना न्याय किया? कांग्रेस नेताओं को मध्यप्रदेश की जनता के सामने आंकड़े लेकर आना चाहिए। शाह ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 में जब सोनिया- मनमोहन सरकार थी, मध्य प्रदेश को 10 साल में सिर्फ 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपए दिए गए। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में 8 लाख 30 हजार करोड़ रुपए मध्य प्रदेश को दे दिया।

कभी हल नहीं पकड़ने वाले किसानों की बात कर रहें

शाह ने कहा कि यह गरीबी से संपूर्ण मुक्ति का अगला चुनाव है। पिछले दस साल में डबल इंजन की सरकार ने विकास के अलग मापदंड तय किए है। 24 में जनता हमें पूरी सीट देंगी। जो एक सीट बची है, वो भी जनता इस बार हमें देंगी। शाह ने कहा कि जिस व्यक्ति ने कभी हल नहीं पकड़ा वो एमएसपी की बात कर रहे हैं। क्यों आप किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

मोदी सरकार ने प्रदेश को कई सौगातें दी हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से प्रदेश में विकास की गति और प्रगति हुई। सीएम ने कहा कि पहले प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। ग्वालियर-चंबल में रात में घर से निकलना मुश्किल हो जाता था। पहले ग्रोथ रेट नेगेटिव हुआ करती थी। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार ने हमें बहुत सौगातें दी। अब देश की जीएसडीपी में मध्य प्रदेश का योगदान 4.8 प्रतिशत है। महिला सशक्तिकरण का नया दौर शुरू हुआ है। अब मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाकर ही चैन की सांस लेंगे।

शाह ने कांग्रेस के 24 घोटालें गिनाए

देश में पूर्व में रही कांग्रेस सरकार में हुए घोटाले को गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि बोफोर्स, राफेल डील, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटालों सहित दर्जनों घोटाले कांग्रेस सरकार ने किए। कांग्रेस सरकार के रहते हुए मध्यप्रदेश में भी कम घोटाले नहीं हुए। कांग्रेस को इस पर जवाब देना चाहिए।

घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की उपलब्धियां

भाजपा गरीब कल्याण अभियान के तहत भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगी। इस रिपोर्ट कार्ड में प्रदेश में 1.36 करोड़ गरीबी रेखा से कम हुए लोगों, प्रधानमंत्री आवास से लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों और सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में गरीब कल्याण को लेकर गीत की भी प्रस्तुति दी गई। इससे पहले एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। जिसमें प्रदेश में 2003 के पहले की दिग्विजय सिंह सरकार के समय सड़कों की बदहाली, बिजली कट, सिमी का बढ़ता नेटवर्क, नक्सलवाद की समस्या को बताते हुए शिवराज सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *