चंद्रयान-3: चांद से चंद कदम दूर,आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार, सफलता के लिए पूरे देश में प्रार्थनाओं का दौर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

23अगस्त 2023।भारत इतिहास रचने की घड़ी से बस कुछ घंटे ही दूर है।आज इसरो का मून मिशन चंद्रयान 3 चांद के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसके लिए इसरो पूरी तरह तैयार है और पूरा देश दिल थाम के इस घड़ी का इंतजार कर रहा है।

आज भारत इतिहास रचने के बेहद करीब है‌। भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है और इस उम्मीद को भरोसा दिया है इसरो के वैज्ञानिकों ने, जो 2019 में चंद्रयान-2 की हार्डलैंडिंग के बाद से ही मिशन को सफल बनाने में लगे हैं। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि हमें विश्वास है कि यह एक सफल मिशन होगा। उन्होंने कहा, हम तैयार हैं।

23 अगस्त की ये तारीख अंतरिक्ष में नए भारत के आगाज की कहानी है जो शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग पर टिकी है। पूरा देश उस समय का इंतजार कर रहा है जब भारत नया इतिहास रचेगा।चंद्रयान 3 की इसी सफलता के लिए देश में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। मिशन की सफलता के लिए पूरे देश भर में हवन और प्रार्थनाएं हो रही है।चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष ‘भस्म आरती’ की गई।

चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए चंद्रयान-3 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और अगर सब ठीक रहा तो आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर यान सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *