रतलाम: निगमायुक्त के घर के बाहर एक आवेदक का रात में धरना प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ता भी हुए शामिल, जानिए क्या है मामला

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,18अगस्त(खबरबाबा.काम)। नगर निगम में काम किस तरह हो रहे हैं इसका एक उदाहरण बीती रात उस समय देखने को मिला, जब एक आवेदक ने निगम आयुक्त के घर के बाहर धरना दे दिया।

जानकारी के अनुसार बीती रात नगर निगम आयुक्त के घर के बाहर युवक कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया है। युवक कांग्रेस के पदाधिकारी शीतल सेन द्वारा संबल योजना के अंतर्गत संबल कार्ड बनवाने का आवेदन दिया गया था।

शीतल सेन का आरोप है कि कार्ड के लिए उससे निगम कर्मचारी ने रुपयों की मांग की। आवेदक शीतल सेन शिकायत लेकर जब निगमायुक्त के पास पहुंचा तो निगमायुक्त ने कहा कि काम सिस्टम के अनुसार होगा। इसके बाद संबल कार्ड नहीं बनने से नाराज शीतल सेन ने निगम आयुक्त के घर के बाहर धरना शुरू कर दिया। जिसके बाद अन्य युवक कांग्रेस और कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

करीब 1 घंटे से अधिक समय तक चले नारेबाजी और धरने के बाद निगमायुक्त गहरवाल बाहर आए और संबल योजना के आवेदन की जांच करवा कर कार्ड बनवा देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने धरना समाप्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *