रतलाम: प्याज पर निर्यात शुल्क के विरोध में रतलाम में किसानो ने ट्रेक्टर रैली निकाली

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 23 अगस्त(खबरबाबा.कॉम)। प्याज पर निर्यात शुल्क के विरोध में रतलाम में भी किसानो ने ट्रेक्टर रैली निकाली। रेली महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी से शुरू हुई और सेलाना बस स्टैंड स्थित फल मंडी पर समाप्त हुई। रैली में किसान नेत्री पूनम पंडित भी शामिल हुई।

सोमवार को प्याज उत्पादक किसानों ने केंद्र सरकार के प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क के विरोध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया था। मंगलवार को किसानो ने मंडी में नीलामी कार्य बन्द करा दिया था। बुधवार को भारतीय संयुक्त किसान संगठन के बेनर तले किसानो ने ट्रेक्टर रेली निकाली। किसान आंदोलन से जुड़ी नेत्री पूनम पंडित के नेतृत्व में शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई । प्याज पर 40% निर्यात शुल्क लगाए जाने से नाराज किसानों ने प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है। महू नीमच मार्ग स्थित कृषि मंडी से ट्रैक्टर रैली निकाली गई जो सैलाना बस स्टैंड फल मंडी पर समाप्त हुई है।

इस विरोध प्रदर्शन में किसान नेत्री पूनम पंडित, , डीपी धाकड़,राजेश पुरोहितसमरथ पाटीदार सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

विरोध कर रहे किसानों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा निर्यात शुल्क 40% किए जाने से प्याज की कीमतों में 10 से 12 रुपए प्रति किलो की कमी आ गई है। जिसकी वजह से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को पूर्व में जहां प्रति क्विंटल प्याज पर 2800 रुपये प्राप्त हो रहे थे। वहीं, निर्यात शुल्क लगाए जाने के बाद दाम घटकर 1600 से 1700 रुपए प्रति क्विंटल ही रह गया है। बढ़ाया गया निर्यात शुल्क 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगा। इस संबंध में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा राज पत्र भी जारी किया गया है। नाराज किसानों का कहना है कि सरकार की इस नीति की वजह से प्याज उत्पादक किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। जब तक यह निर्णय वापस नहीं लिया जाता है तब तक प्रदेश भर में किसान चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *