रतलाम: महू रोड पर दुकान के बाहर खड़ी कार में वेल्डिंग कार्य करने के दौरान लगी आग

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,25अगस्त(खबरबाबा.काम)। दुकान के बाहर खड़ी कार में वेल्डिंग काम करने के दौरान अचानक आग लग गई। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आंख पर काबू पाया।

घटना महू रोड की है। शाम करीब पौने सात बजे एक वेल्डिंग दुकान पर खड़ी इको कार में वेल्डिंग का कुछ कार्य किया जा रहा था। तभी वेल्डिंग से उठने वाली चिंगारी से आग लग गई। जिसे दुकानदार ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से बड़ गई और ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी।

आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर बिग्रेड की लारी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य किया। आग लगने से महू रोड का इंदौर की ओर जाने वाली साइड का रास्ता बाधित हो गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *