
रतलाम, 25 अगस्त(खबरबाबा.काम)। एसपी राहुल लोढा के निर्देश पर रतलाम पुलिस ने MTFE नाम के एप फर्जी वाले द्वारा अवैध रुप से अधिक रुपये देने का लालच देकर लोगों से आनलाईन रुपये जमा कर फ्राड करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 6 लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। खास बात यह है की जिले में पहली बार अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला लाखो रुपये की धोखाधडी से जुडा हुआ है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा व्दारा आमजनता से अवैध तरिके से रुपये जमा करने व अधिक रुपये देने का लालच देकर फ्राड करने वाली फर्जी कम्पनियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था । जिसके अंन्तर्गत अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नतृत्व में टीम गठीत की गयी थी।
शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी राहुल लोढा ने प्रेस वार्ता में पुरे मामले का खुलासा किया। आपने बताया कि गठीत टीम व्दारा क्षैत्र मे धोखाधडी कर आमजन से पैसे ऐठने व ठगे गये व्यक्तियों से चर्चा की गयी तथा आमजनता को फर्जी कम्पनीयों व्दारा किये जाने वाले ठगी के प्रति जागरूक किया गया। इसका असर यह हुआ कि 24 अगस्त को फरियादी सलीम पिता काले खां उम्र 50 साल निवासी छीपापुरा जावरा जिला रतलाम व्दारा मोहम्मद फेज उर्फ निक्कु पिता कमरुद्दीन उम्र 38 साल निवासी ग्राम बामनखेड़ी हा.मु. निम्बाहेड़ा जिला चितोड़गढ़ (राज.) आजमखान पिता उमर खान आयु 40 वर्ष निवासी नजरबाग जावरा जिला रतलाम ,हुजेफा जम्माली बोहरा निवासी नीमच (म.प्र.) ,आलोक पाल पिता शिवपाल उम्र 39 साल निवासी आण्टिया चौराहा के सामने जावरा जिला रतलाम ,.वाजिद पिता वलीमोहम्मद निवासी सागरपेशा जावरा जिला रतलाम ,वसीम पिता मोज्जम निवासी जवाहरपथ जावरा जिला रतलाम (म.प्र.) द्वारा धोखाधड़ी करते हुए आमजनता को आनलाईन एप के माध्यम से रुपये जमा करवाकर भारी फायदा कमाने का लालच देकर रुपये एठने के सम्बन्ध मे रिपोर्ट की। पुलिस ने थाना स्तर पर जांच करते शिकायत सही होना पाया गया । रिपोर्ट पर थाना औ क्षैत्र.जावरा पर धारा 406,420,120(बी) भादवि , 21(1), 21(2), 21(3) अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम 2019 का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
एसपी राहुल लोढा ने बताया कि विवेचना के दोरान आरोपीगण वाजिद पिता वली मोहम्मद निवासी सागरपेशा जावरा , वसीम पिता मोज्जम निवासी जवाहर पथ जावरा , हुजेफा जमाली पिता सैफुद्दीन जमाली बोहरा उम्र 48 साल निवासी कलेक्टर कार्यालय के पास बोहरा कालोनी नीमच से पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपीगण ने आमलोगो को भारी फायदा कमाने का लालच देकर कनाडा देश की कम्पनी व्दारा भारत में अनाधिकृत रुप से संचालित एक एप के माध्यम से आम जनता का रुपया जमा कराया। एसपी श्री लोढा ने बताया कि कम्पनी व्दारा आमजनता की मेहनत की भारी मात्रा मे पूंजी आनलाईन जमा कर गबन कर भाग गई। एसपी श्री लोढा ने बताया कि अभी तक की विवेचना से 16 लोगों से लगभग ईक्कीस लाख रुपये के फ्राड की जानकारी सामने आयी है। आरोपी वसीम एवं वाजीद व्दारा एप के माध्यम से संचालित होने वाली फ्राड कम्पनी जिससे फ्राड किया गया से सम्बन्धित दो मोबाईल फोन जप्त किये गये तथा शेष आरोपियो के विरुद्ध धऱपकड जारी है।
आमजन से पुलिस की अपील
एसपी राहुल लोढा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध तरिके से अपने रुपये को अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अनाधिकृत एप/लिंक/वेबसाईड/वीडियो काल/अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से किये जाने वाले फ्राड से सावधान रहें एवं सजग रहे । एसपी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि “इंस्टेंट सिर्फ नुडल्स बन सकता है, पैसा कभी नहीं”



