रतलाम: आन-बान-शान से निकली भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 16 अगस्त(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आन-बान-शान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चें एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। तिरंगा रैली जहां-जहां से गुजरी वहां विभिन्न संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत निकली भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद गुमान सिंह डामोर, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ न्यू रोड से हुआ, तत्पश्चात् यह यात्रा लोकेन्द्र टाकीज, जेल रोड, आरोग्यम हॉस्पिटल, नाहर पूरा, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, शहीद चौक, महाराणा प्रताप चौक, राम मंदिर होकर अलकापुरी तिराहा से 80 फीट रोड़ पहुंच कर समाप्त हो गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ सबसे आगे डीजे चल रहा था, जिसके पीछे सैकड़ों की संख्या में मोटरसाईकिल पर लोगों का हुजूम एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चल रहे थे। तिरंगा यात्रा को समापन स्थल पर विधायक चेतन्य काश्यप ने संबोधित किया। आरंभ में प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने संबोधित किया।

ये लोग रहे मौजूद

सोशल मीडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने बताया की विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत आदी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *