रतलाम: एक्सप्रेस-वे से लगी जमीनों पर खेती करने वाले सैकड़ों किसान पहुंचे जनसुनवाई में, कलेक्टर से मिलकर बताई यह समस्या

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,8अगस्त(खबरबाबा.काम)। जिले से गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से लगी जमीनों पर खेती करने वाले कई किसान आज कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी समस्या का आवेदन दिया।

दरअसल नामली क्षेत्र के बड़ौदा, कांडरवासा और मेवासा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की एक्सप्रेसवे से लगी जमीन व्यवस्थित जल निकासी नहीं होने के कारण इस बार फिर जलमग्न हो गई है। वहीं किसानों का आरोप है कि 8 लेन निर्माण कंपनी ने किसानों के खेत पर जाने के मार्ग भी बंद कर दिए हैं। परेशान सैकड़ों ग्रामीण आज जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि कि बीते 3 सालों से हर वर्ष बारीश में 8 लेन के दोनों तरफ खेतों में जलभराव हो जाता है जिससे उनकी फसल चौपट हो रही है। वहीं, गांव से एक खेत तक जाने के रास्ते भी 8 लेन की वजह से बंद हो गए हैं जिसकी वजह से किसानों को 8 से 10 किलोमीटर तक का लंबा सफर तय कर खेत तक जाना पड़ रहा है। इस मामले पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जल्द ही समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है और इस मामले को टीएल में लिया है।

धरना प्रदर्शन की चेतावनी

जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के अधिकांश हिस्सों में रोड के दोनों तरफ जल भराव हो गया है। ग्रामीणों को निर्माण एजेंसी द्वारा खेतों तक पहुंचने के एप्रोच रोड और सड़क के दोनों चोर पर सर्विस रोड बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन ग्रामीण लगातार 3 सालों से जलभराव की समस्या से परेशान हैं। वहीं, किसानों के खेत तक जाने के परंपरागत रास्ते को एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने बंद करवा दिया है। अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों में उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *