रतलाम: नामली में फोरलेन पर बने यात्री प्रतीक्षालय में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस मृतक की शिनाख्त के कर रही प्रयास

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,22अगस्त(खबरबाबा .काम)। जिले नामली में फोरलेन पर बने यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक की फंदे पर लटकी लाश मिली है। घटना सोमवार रात की है। लोगो ने इसकी सूचना नामली पुलिस को दी,जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम भिजवाया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष एवं जींस और बनियान पहने हुए था।मौके पर पहुंची नामली थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम भिजवाया है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त की के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्र में सूचना दी गई है। प्रारंभिक रुप से मृतक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन नामली थाना पुलिस सभी एंगल पर जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *