रतलाम: विधायक दिलीप मकवाना की मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा,- नगर परिषद धामनोद में हुआ आयोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,14अगस्त(खबरबाबा.काम)। नगर परिषद धामनोद में स्वंत्रता दिवस के पूर्व सोमवार को शासकीय कस्तूरबा कन्या माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीप मकवाना उपस्थित रहे और जनप्रतिनिधि से शिक्षक की भूमिका में आते हुए बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

स्कूली बच्चों के माध्यम से निकाली गई तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः स्कूल परिसर में पहुंची। यहां विधायक श्री मकवाना द्वारा राष्ट्रगान कराया उसके बाद यात्रा को विराम दिया गया। यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरी वह देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत नजर आया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे भी गूंजते रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान वरिष्ठ शांतिलाल परमार, नगर अध्यक्ष दुर्गा अजय डिंडोर, उपाध्यक्ष ठाकुर लोकेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र पाटीदार, नमामि नर्मदे के जिला संयोजक भेरूलाल पाटीदार, महामंत्री गोविंद परिहार, स्कूल प्राचार्य, जगदीश पाटीदार, मदनलाल पाटीदार, उंकरलाल निनामा, प्रहलाद ताली सहित स्कूली बच्चे, समस्त महिला पार्षद एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *