रतलाम: जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,जिला मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया करेंगे ध्वजारोहण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||||||||||

रतलाम 14 अगस्त(खबरबाबा.काम)। जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा जहां जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण करेंगे, परेड की सलामी लेंगे।

कार्यक्रम प्रातः 8:58 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान होगा। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया जाएगा। हर्ष फायर होगा, मार्च पास्ट होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *