रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में विधायक कप की हुई शुरूआत,- कबड्डी, खो-खो, योग और मलखंब में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने लिया भाग

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,25अगस्त(खबरबाबा.काम)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा तीन दिवसीय विधायक कप 2023-24 का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में संत कंवर राम नगर स्थित क्रीड़ा परिसर में हुआ। 22 से 24 अगस्त तक होने वाली स्पर्धा में कबड्डी, खो-खो, योग और मलखंब को शामिल किया है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल मजावदिया, जनभागीदारी समिति के विनोद करमचंदानी, खेल संयोजक अनुज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक ट्रॉफी मध्य प्रदेश सरकार की अभिनव योजना है। पहले एक खेल से इसकी शुरुआत हुई थी लेकिन अब हर विधानसभा में दो से तीन खेल आयोजित हो रहे हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर सांसद को उनके क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव आयोजित करने के लिए कहा है। इससे खेलों के प्रति माहौल बना है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होने स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का विशेष तौर पर स्वागत किया।

जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, जितेन्द्र धुलिया, आर.सी. तिवारी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, अखिलेश गुप्ता, किशोर सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह वाधवा, मुकेश जाट, हार्दिक कुरवाड़ा, कैलाश पाटीदार, रूपेंद्र फरस्वान, हर्ष आचार्य, देवराज यादव, भूपेंद्र सिंह राठौड़, हिम्मत सिंह, नरेंद्र राव, रितेश वोहरा, अर्जुन सिसोदिया, सांवरिया निनामा, बुलबुल प्रजापत, पवन, नवीन पंवार, पूजा, बंटी, अमित सिंह राजपूत, दुर्गा शंकर मोयल, छाया शर्मा, दुर्गा डामोर, प्रीति चरपोटा, कृष्ण गोपाल, राशिद, ममता सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *