
रतलाम,26अगस्त(खबरबाबा .काम)। साधुमार्गी जैन संघ रतलाम के श्रावक श्रावीका विनती यात्रा लेकर आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. की निश्रा में नीमच पहुंचे।
संघ के प्रीतेश गादिया ने जानकारी देते हुए बताया कि
संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया व मंत्री दशरथ बाफना के नेतृत्व में 1100 से अधिक श्रावक श्राविका 11 बस व 50 से अधिक निजी वाहनों के माध्यम से नीमच पहुंचे। चांदनीचौक चौराहे से सुबह 5:00 बजे विनती यात्रा निकली। रतनपुरी की पावन धरा पर पड़े चरण के नारों के संग राम गुरु की जय जयकार के साथ नीमच शहर को गूंजायमान किया।
संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि सभा में संघ का विनती पत्र चंदन पिरोदिया द्वारा पढ़ा गया। यात्रा संयोजक विनोद मेहता द्वारा यात्रा का संचालन किया।इस अवसर पर प्रकाश नंदेचा, बाबूलाल सेठिया ,कपूर कोठारी, निर्मल लूनिया ,राजेश सियार ,निर्मल मूणत, कांतिलाल छाजेड़,अतुल बाफना ,सुशील गोरेचा, सुमित कटारिया ,रमनलाल कटारिया, प्रकाश कोठारी,प्रसन्नजित बोहरा, पंकज मूनत ,पवन गोरेचा, सरोज पिरोदिया, सुधा बोहरा, प्रीति मूनत ,पूजा मूनत, ऋषभ मूणत ,जय बाफना, इशिता चोपड़ा ,अजय घोटा , अभिषेक रांका,राहुल जैन, राकेश मोगरा ,कमल धमानी , निलेश मूणत, संजय घोटा आदि उपस्थित रहे।



