MP Cabinet Expansion : शिवराज मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल,गौरीशंकर बिसेन-राजेंद्र शुक्ल-राहुल लोधी ने ली शपथ

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

भोपाल,26अगस्त(खबरबाबा.काम)। मप्र विधानसभा चुनावों से ठीक पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात के बाद शनिवार सुबह 8.45 बजे तीन नए चेहरों को शपथ दिलाई गई।

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान मंच पर एक साथ पहुंचे। मंच पर गौरीशंकर बिसेन, राहुल लोधी और राजेंद्र शुक्ल भी थे। राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल ने तीनों को शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *