रतलाम: अवैध मादक पदार्थ की तस्करी मे संलिप्त फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,2अगस्त(खबरबाबा.काम)। एनडीपीएस के एक प्रकरण फरार आरोपी को नामली पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना माणकचौक पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 7 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया। जिसकी अग्रिम विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा थाना प्रभारी नामली श्रीमती प्रीती कटारे को आदेशित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली श्रीमती प्रीती कटारे द्वारा थाना माणकचौक के पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 343-23 धारा 8/15, 8/29 एनडीपीएस एक्ट की विवेचना करते हुए फरार आरोपी यासिर उर्फ यासर उर्फ बाजा निवासी कलाई गर रोड रतलाम की गिरफ्तारी हेतु थाना नामली की टीम का गठन कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए। आज मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी यासिर उर्फ यासर उर्फ बाजा निवासी कलाई गर रोड रतलाम को किलकारी गार्डन के सामने नामली – पंचेड आम रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नामली प्रीती कटारे, प्र. आर. राहुल जाट , प्र. आर. हिमांशु यादव, थाना बरखेड़ा, आर अमित त्यागी, आर नितिन, सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह आर विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *