रतलाम,29अगस्त(खबरबाबा.काम)। नामली नगर परिषद अध्यक्ष के घर के बाहर हंगामा कर धमकी देने के मामले में नामली पुलिस नेकार्रवाई करते हुए शांति भंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 24 अगस्त की रात्रि करीबन 9 से 10 के बीच में नगर परिषद नामली के अध्यक्ष अनीता रजनीश परिहार केमकान–दुकान की शटर पर अज्ञात एक व्यक्ति द्वारा लात मारकर एवं अन्य 3-4 व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज एवं जान से मारने कीधमकी दी गई थी। जिसकी सीसीटीवी से पहचान कर फरियादी अनीता परिहार अध्यक्ष नगर परिषद नामली के द्वारा 25 अगस्त कोथाने पर दशरथ राणा, पवन सोनावा एवं अन्य 7-8 लोगों के खिलाफ बलवा गाली गलौज जान से मारने की धमकी सहित आर्म्स एक्टमें प्रकरण पंजीकृत कराया गया था।
उक्त घटना घटित होने के बाद पुलिस द्वारा उक्त चारों आरोपियों की तलाश हेतु कस्बा नामली एवं आसपास के क्षेत्र में दबिश दी गई एवंआरोपी दशरथ की तलाश उसके ग्राम डेलनपुर में की गई। शांति भंग होने की संभावना पर उपरोक्त चारों आरोपियों के खिलाफ टप्पानामली में मामले प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय अतरिक्त तहसीलदार टप्पा नामली में पेश किए गए हैं।
विवेचना के दौरान दिनांक 29 अगस्त को उक्त अपराध में दशरथ राणा निवासी डेलनपुर पवन सोनवा एवं अन्य दो को थाना तलब करबारीकी से पूछताछ कर मामले में विधि संगत कार्रवाई की गई है। मामले के चारों आरोपियों के द्वारा शांति भंग होने के अंदेशा पर धारा151 में 29 अगस्त को गिरफ्तार कर एसडीएम रतलाम न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय एसडीएम रतलाम ग्रामीण द्वाराप्रत्येक आरोपी को पृथक पृथक 25 हजार की प्रतिभूति से कुल चारों को एक लाख रुपए का बॉन्ड से बाउंड ओवर कराया गया है।



