रतलाम: जिले के नवागत एसपी राहुल लोढा ने लिया चार्ज, एसपी ऑफिस का किया निरीक्षण, जानिए मीडिया से पहली मुलाकात में अपनी कार्यप्रणाली को लेकर क्या कहा नवागत एसपी ने

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

News by-SOURABH KOTHARI

रतलाम,2अगस्त(खबरबाबा.काम)। जिले के नवागत एसपी राहुल कुमार लोढा ने बुधवार दोपहर को रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। चार्ज लेते ही श्री लोढा ने एएसपी से जिले के संबंध में जानकारी ली और एसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

एसपी राहुल लोढा लगभग 3:00 बजे रतलाम पहुंचे। कुछ देर रेस्ट हाउस पर रुकने के बाद वे एसपी कार्यालय पहुंचे और एएसपी राकेश खाखा से जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। चार्ज लेने के बाद नवागत एसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से जिले के संबंध में जानकारी ली। बाद में उन्होंने एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखा में जाकर निरीक्षण भी किया।

बेसिक पुलिसिंग मजबूत करेंगे

पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसपी राहुल लोढा ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिले के ज्वलंत मुद्दे हैं, उनकी जानकारी लेकर बेहतर से बेहतर काम करने का प्रयास किया जाएगा। एसपी श्री लोढा ने कहा कि पुलिस का कार्य भी सर्विस प्रोवाइडर की तरह है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आम जनता को बेहतर से बेहतर सर्विस दें यह प्रयास किया जाएगा।

मादक पदार्थों की तस्करों पर जारी रहेगी कार्रवाई

नवागत एसपी राहुल लोढा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले में एनआईए और एटीएस की कार्रवाई की जानकारी भी उन्होंने ली है। इस तरह के मामलों में भी पूरी सक्रियता और सतर्कता रखी जाएगी। नवागत एसपी ने कहा कि गुंडे, बदमाश और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम हो और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े इस तरह के कार्य किए जाएंगे।

जनता के बीच फील्ड में दिखाई देगी पुलिस

मीडिया के सवाल के जवाब में नवागत एसपी राहुल लोढा ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच में संपर्क बना रहना चाहिए। सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी दिखाई देगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *