रतलाम: पिछले 24 घंटे में रतलाम में 2 इंच बारिश, जानिए कहां तक पहुंचा बारिश का आंकड़ा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||

रतलाम,21अगस्त(खबरबाबा.काम)। पिछले दो दिनों से जिले में बारिश का क्रम जारी है। बारिश ने फसलों को नया जीवन दान दे दिया है। पिछले 24 घंटे में रतलाम विकासखंड में लगभग 2 इंच बारिश दर्ज की गई है।

कुछ दिनों के इंतजार के बाद फिर से बादलों ने बरसना शुरू कर दिया है। पूरे जिले में बारिश का दौर जारी है। जिले में पिछले 24 घंटे के बारिश के आंकड़ों को देखें तो सबसे ज्यादा बारिश रतलाम तहसील में 2 इंच के लगभग दर्ज हुई है। आलोट में 17 मिली मीटर, जावरा में 6 मिलीमीटर, ताल में 14 मिलीमीटर, पिपलोदा में 8 मिलीमीटर, बाजना में 18 मिलीमीटर, रावटी में 1 इंच से अधिक और सैलाना में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

जिले में अभी तक के कल बारिश के आंकड़े को देख तो औसत रूप से 28 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में अभी तक 29 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। आलोट में भी 29 इंच बारिश दर्ज हुई है। जावरा में सबसे अधिक 36 इंच बारिश अब तक हो चुकी है। ताल में 21 इंच से अधिक, पिपलोदा में लगभग 22 इंच, बाजना में 35 इंच, रावटी में 26 दिन से अधिक और सैलाना में 30 इंच से अधिक बारिश अब तक दर्ज हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *