रतलाम: भाजयुमो 15 अगस्त को निकालेगा भव्य तिरंगा रैली, शहर कार्यालय में बैठक आयोजित कर लिया निर्णय,भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने किया संबोधित

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 10 अगस्त (खबरबाबा.काम)।भारतीय जनता युवा मोर्चा 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर नगर मे भव्य तिरंगा रैली निकालेगा। रैली का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन करेगे। यह निर्णय मोर्चा के शहर कार्यालय मे आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा के निर्देश पर आयोजित की गई।

बैठक मे विशाल तिरंगा वाहन रैली 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली न्यु रोड़ से आरंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए अल्कापुरी स्थित भारत माता मंदिर पर समाप्त होगी। तिरंगा रैली का आयोजन रतलाम सहित पुरे प्रदेश मे होगा। बैठक को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी स्थानों पर तिरंगा वाहन रैली आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली मे अधिक से अधिक सहभागिता करने का आव्हान् किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कटारिया जिला मंत्री संजय पांचाल, संजय जाट, शुभम चौहान, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, शिवम , पॉलिसी एंड रिसर्च प्रतीक विजयवर्गीय, जिला कार्यकारिणी सदस्य टोनू भंडारी, तेजस्वी गांधी,आशीष पंडित ,आयुष पांडे ,लक्ष लालवानी, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार, राहुल राका, जयस जजोरिया, राजेश बैरागी, चिराग असरानी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *