रतलाम: साइबर ठग ने फ्रॉड के रुपयों से ऑनलाइन बुक करा दी थी टीवी, रतलाम साइबर सेल ने इस तरह वापस करवाए रुपए

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,22अगस्त(खबरबाबा.काम)। साइबर फ्रॉड के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं, लेकिन इन मामलों में ठगी का शिकार पीड़ित को उसके रुपए वापस मिलने की खबरें कम ही सुनाई देती है। रतलाम साइबर सेल ने भी ऑनलाइन फ्रॉड के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी को 59 हजार रुपए से अधिक की राशि रिफंड कराई।

जानकारी के अनुसार 16 अगस्त को एक युवती द्वारा फ्राड संबंधी शिकायत के लिए रात्री 09 बजे सायबर सेल में सम्पर्क किया गया। जिसमें सायबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए शिकायत दर्ज कर ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर ट्रांजेक्शन को ट्रैक किया।

ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर पता चला कि फ्रॉडस्टर द्वारा क्रोमा प्लेटफार्म से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। सायबर सेल टीम द्वारा तुरंत क्रोमा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से सम्पर्क कर उक्त फ्रॉड ऑर्डर को कैंसल कर अमाउंट रिफंड रिक्वेस्ट की गई। जिस पर क्रोमा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म के नोडल ऑफिसर द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा खरीदी गई टीवी की डिलवरी रोक कर तुरंत ऑर्डर कैंसल कर आवेदिका का पुरा अमाउंट 59,840 रूपए रिंफड करवाए गए ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उनि अमित शर्मा प्रभारी साइबर सेल रतलाम ,आरक्षक विपुल भावसार सायबर सेल रतलाम

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *