रतलाम: तीन सालो में नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज में परीक्षा नहीं होने से परेशान स्टूडेंट्स रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचे, जानकारी मिलने पर ख़राब स्वास्थ्य के बाद भी कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने कलेक्टोरेट पहुंचकर स्टूडेंट्स की समस्या सुनी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,24 अगस्त(खबरबाबा.कॉम)। पिछले तीन सालो में नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज में परीक्षा नहीं होने से परेशान नर्सिंग और पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने की शिकायत की है। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ख़राब स्वास्थ्य के बाद भी जानकारी मिलने पर कलेक्ट्रेट पहुंचे और स्टूडेंट्स की समस्या सुनी।

नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने आज शहर में रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे दिया। ख़राब स्वास्थ्य के कारण कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी कार्यालय में नहीं थे| इधर
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं कलेक्टर से मिले बिना नहीं जाना चाहते थे।जब स्टूडेंट्स की परेशानी की जानकारी कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को मिली तो ख़राब स्वास्थ्य के बाद भी वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और उनकी समस्या सुनी।

छात्रों ने बताया कि नर्सिंग की पढ़ाई के लिए उन्होंने वर्ष 2020-21 में अलग-अलग निजी कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक प्रथम वर्ष की परीक्षा ही आयोजित नहीं हुई है। छात्रों को कहना है कि इस वजह से उनका बहुमूल्य समय तो जा ही रहा है वही कॉलेज में हर साल फीस भी भरना पड़ रही है। ज्ञापन में छात्र-छात्राओं ने जल्द नर्सिंग की परीक्षा आयोजित करवाने की मांग की है।

स्टूडेंट्स ने बताया कि 2020-21 से लेकर अब तक नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज में परीक्षा ही आयोजित नहीं हो सकी है। जिसकी वजह से छात्र जीवन का 3 साल का मूल्य समय निकल जाने के बाद भी इन युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। स्टूडेंट्स ने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से मिलकर अपनी व्यथा बताई। हालांकि मामला कोर्ट में होने की वजह से इस मामले पर निर्णय माननीय न्यायालय और शासन को लेना है। लेकिन कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को वह शासन तक पहुंचाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *