रतलाम: शान के साथ लहराया तिरंगा,उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम 15 अगस्त(खबरबाबा.काम)। स्वतंत्रता दिवस रतलाम जिले में पारम्परिक हर्षांल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया जहां जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदोरिया ने ध्वजारोहण किया परेड की सलामी ली। समारोह में मुख्य अतिथि ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में मुक्त किया।

स्वाधीनता दिवस समारोह में सुरक्षा बलों की टुकडियों ने हर्ष फायर कर राष्ट्रपतिजी का जयघोष किया। समारोह में जिला पुलिस बल कमांडर के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण कर परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।


स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया गया।

स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विधायक चैतन काश्यप, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर राधेश्याम मंडलोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव सहित लोकतंत्र सेनानी, छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रबुद्व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर एवं श्रीमती विनीता ओझा द्वारा किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम पुरस्कार सीएम राईस विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द्वितीय श्री गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तृतीय श्री जैन पब्लिक स्कूल सागोद रोड को दिया गया। इसी प्रकार परेड में प्रथम पुरस्कार सुमित खरे जिला होमगार्ड, द्वितीय श्रीमती निशा चौबे जिला महिला बल, तृतीय सुनील वास्केल एसएएफ कंपनी को पुरस्कृत किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *