रतलाम: दो थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,17अगस्त(खबरबाबा.काम)। पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढा ने दो थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है।

जारी आदेश में माणक चौक थाना प्रभारी रहे एसआई अनुराग यादव को हाट की चौकी का प्रभारी बनाया गया है। ताल थाना प्रभारी रहे एसआई नागेश यादव को सरसी चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह कालूखेड़ा थाने पर पदस्थ एसआई प्रताप सिंह भदोरिया को मावता चौकी प्रभारी बनाया गया है।

ज्ञातव्य है कि माणक चौक थाने पर हाल ही में उज्जैन से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक मुनेंद्र कांत गौतम को थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है। उन्होंने पिछले दिनों पदभार भी ग्रहण कर लिया है। इसी तरह ताल थाने पर कार्यवाहक निरीक्षक कर्ण सिंह पाल को थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *