रतलाम: जेएसजी एलाइट की पहली एवं मानसून पार्टी सम्पन्न

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|||

रतलाम,12 अगस्त 2023 जैन सोशल ग्रुप रतलाम एलाइट की मानसून पार्टी 6 अगस्त रविवार को संपन्न हुई।

जेएसजी एलाइट के मीडिया प्रभारी समग्र जैन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद जेएसजी एलाइट की पहली पार्टी थी।मानसून थीम पर आयोजित इस पार्टी में सदस्यों ने मनोरंजन गेम्स के साथ भरपूर आनंद लिया।

संस्था के अध्यक्ष सिद्धार्थ डाँगी ने ग्रुप के आगामी सेवा कार्यों के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने ग्रुप की ओर से मांडव यात्रा केबारे में भी जानकारी दी।

संस्था के सचिव मोहित खिमेसरा और अर्पित बोहरा ने संस्था द्वारा आयोजित यात्रा के बारे में पूरी जानकारी दी।

इस मौके पर ग्रुप के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *