रतलाम: हर घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करें – विधायक चेतन्य काश्यप,हर घर पर तिरंगा अभियान और वाहन रैली की तैयारियों की समीक्षा

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|


रतलाम, 13 अगस्त(खबरबाबा.काम)।
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा का ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका दिवस के मौके पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा वाहन रैली निकलेगी। इसकी तैयारियों के संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप ने समीक्षा बैठक ली।

विधायक श्री काश्यप ने ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत हर घर पर तिरंगा लगे यह सुनिश्चित करने की बात कही। शहर की विभिन्न कॉलोनियों के साथ मुख्य बाजार में हर घर पर तिरंगा लगाए जाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कि कोई भी क्षेत्र ऐसा न रहे, जहां किसी घर या प्रतिष्ठान पर तिरंगा न लगे।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान वाहन रैली निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में युवा हाथ में तिरंगा थाम कर वाहन रैली में अनुशासित ढ़ंग से शामिल होंगे। रैली की शुरूआत न्यू रोड से होगी, जिसका शहर के प्रमुख मार्गों से होकर अलकापुरी चौराहा, 80 फीट रोड पर समापन होगा।
बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल सहित पार्टी, मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *