रतलाम: नरेंद्र सिंह सोलंकी बने वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष, बत्तीलाल मीणा सहायक मंडल मंत्री चुने गए

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,19अगस्त(खबरबाबा.काम)। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रतलाम मंडल अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह सोलंकी चुने गए हैं। सहायक मंडल मंत्री के रूप में बत्ती लाल मीणा को चुना गया है।

यूनियन के महामंत्री जे.आर. भोसले ,अध्यक्ष आर सी शर्मा , कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता सहायक महामंत्री आर पी गुप्ता, सहायक महामंत्री राजेंद्र पी की उपस्थिति में शनिवार सुबह यूनियन कार्यालय में बैठक हुई।

इसमे मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ,अध्यक्ष एस एस शर्मा , जोनल से आए पदाधिकारी जिसमें समस्त मंडली पदाधिकारी, शाखा अध्यक्ष, शाखा सचिव, युवा समिति अध्यक्ष, सचिव मौजूद रहे। अध्यक्ष पद हेतु चार संभावित पदाधिकारी नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चंदवानी, शैलेश तिवारी, ह्रदेश पांडे उम्मीदवार थे। जिसमे नरेंद्र सिंह सोलंकी को मंडल अध्यक्ष के पद पर चुना गया एवं सहायक मंडल मंत्री के रूप में बत्ती लाल मीणा स्टेशन अधीक्षक को चुना गया‌।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष शबाना शेख, सुशांत भारती, जितेंद्र जयसवाल, महिला समिति सचिव, रणजीत वैष्णव मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी ,अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा ,उपाध्यक्ष मनीष जोशी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान ,अध्यक्ष राजेश माथुर, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, युवा समिति सचिव रोहितदेशबंधु ,अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष आशीष यादव के अलावा मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं युवा समिति ,महिला समिति एवं कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *