रतलाम: एक हजार बहने आज मुख्यमंत्रीजी को भेजेगी राखियां एवं पोस्टकार्ड, शहर विधायक चेतन्य काश्यप को रखिया सौंपेगी लाडली बहने

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम, 27अगस्त(खबरबाबा.काम)। रक्षाबंधन पर्व पर शहर की एक हजार बहनें विधायक चेतन्य काश्यप के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को राखियों के साथ पोस्टकार्ड लिखकर धन्यवाद ज्ञापित करेगी।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू किए जाने से बहनों को आर्थिक संबल मिलने से वह काफी खुश है। रक्षा बंधन के पूर्व रविवार, 27 अगस्त को लाडली बहनों को मुख्यमंत्री जी संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण रंगोली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देखा व सुना जाएगा। यहीं पर बहनें विधायक श्री काश्यप को राखियां एवं पोस्टकार्ड सौंपेगी। सोशल मीडिया के दौर में बहनों द्वारा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पोस्टकार्ड लिखे गए है। इनमें सबने अपनी भावनाएं लाडले भइया के लिए व्यक्त की है। बहनों ने स्वयं के हाथ से पोस्टकार्ड लिखे है, जिन्हे मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने के लिए विधायक श्री काश्यप को वे अपना माध्यम बनाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *