
रतलाम,10अगस्त(खबरबाबा .काम)। बुधवार रात सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज ने दीनदयाल नगर थाने की हाट की चौकी का घेराव कर दिया। भारी संख्या में पहुंचे लोग आरोपी के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब पौने दो घंटे बाद पुलिस ने एफआईआर की कॉपी समाज के लोगों को सौंपी। इसके बाद समाज के लोगों ने माइक पर एफआईआर पढ़कर सुनाई, तब मामला शांत हुआ। इस दौरान नारेबाजी भी हुई।
बुधवार रात सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित हो गए।समाज जनों ने बड़ी संख्या में हाट की पुलिस चौकी पर पहुंचकर घेराव कर दिया। पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम समाज के लोगों की मांग थी कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए। बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर माणक चौक और दीनदयाल नगर थाना प्रभारी मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे । इसके अलावा बड़ी संख्या में भीड़ पहुंचने की सूचना पर एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी अभिनव वारंगे भी मौके पर गए और प्रदर्शन कर रहे लोगों से चर्चा कर शांत करवाने में जुटे रहे। बाद में पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लोगों को आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।



