रतलाम: कल 7 अगस्त से रतलाम में भी पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, एसपी ने जारी किया आदेश

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||||||||

रतलाम,6अगस्त(खबरबाबा.काम)। रतलाम में भी 7 अगस्त सोमवार से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने लगेगा। एसपी राहुल कुमार लोढा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने साप्ताहिक अवकाश देने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने आज जिले में पुलिसकर्मियों को 7 अगस्त से साप्ताहिक अवकाश देने के लिए आदेश जारी किए हैं।

28 जुलाई को सीएम ने की थी घोषणा

28 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व में पुलिस परिवार समागम के दौरान मैदानी पुलिस अधिकारियों ,कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा 4 अगस्त को निर्देश जारी किए गए। निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा द्वारा इकाई अंतर्गत पुलिस अधिकारियों , कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदाय किये जाने हेतु निर्देश जारी किए गए। 07 अगस्त से प्रत्येक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को सप्ताह में एक दिन का अवकाश प्रदान किया जाएगा जिससे की पुलिस कर्मचारी अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेगे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *