
रतलाम,12अगस्त(खबरबाबा.काम) । जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने रतलाम जिला के पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा को पिन पहनाकर संस्था की मानद सदस्यता ग्रहण कराई।
जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ के अध्यक्ष वेभव रांका ,पूर्व अध्यक्ष सौरभ नाहर ,सचिव सौरभ मूणत ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जैन सोश्याल ग्रुप रतलाम युथ के कार्यक्रम हेतु आमंत्रण दिया व संस्था के कार्यों से अवगत कराया । इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप युथ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, अंकित जैन, विनीत पीपाड़ा, राहुल छाजेड़ ,अभिषेक रांका, अभय लोढ़ा, गर्वित गोखरू आदि सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।



