रतलाम: प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल द्वारा पुलिस टीम के साथ परवलिया डेरे में दबिश,3 नाबालिग दस्तयाब,4 आरोपी गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,20अगस्त (खबरबाबा.काम)। एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देश पर पुलिस टीम ने रविवार शाम को परवलिया डेरे में दबिश दी। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को परवलिया डेरे में नाबालिग बालिकाओं से देह व्यापार कराने की सूचना मिल रही थी। एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देश पर रिंगनोद थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल ने पुलिस टीम के साथ परवलिया डेरों में दबिश दी। टीम में पुलिस लाइन से 30 जवानों का बल के साथ ही जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी एवं बल भी शामिल था।

दबिश के दौरान पुलिस ने डेरो से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जबकि एक मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस के अनुसार डेरो से तीन लड़कियां दस्तयाब हुई है, जिन्होंने अपनी उम्र 18 वर्ष से कम बताई है। इस मामले में पुलिस की अग्रीम कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *