रतलाम: डीआरयूसीसी की बैठक में सौरभ छाजेड सहित अन्य सदस्यों ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,19अगस्त(खबरबाबा.काम)। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य सौरभ छाजेड ने डीआरयूसीसी की बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए दिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए है‌।

उद्योगपति वरुण पोरवाल, सराफा व्यवसायी सौरभ छाजेड़ एवं अभय मूणत ने रेल मंडल प्रबंधक रजनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) बैठक में शहरवासियों, उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों के हित में सुझाव प्रेषित किए।

उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य सौरभ छाजेड़, वरूण पोरवाल एवं अभय मूणत ने शहरवासियों के हित में अपने सुझाव प्रेषित किए जिसमें प्रमुख तौर पर रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं प्रदान करना, प्लेटफार्म नंबर 7 पर ट्रेनें का आवागमन बढ़ाना, सोनगढ़ (पालीताना) आदि तीर्थ हेतु ट्रेनों की संख्या बढ़ाना, इंदौर जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाना एवं डेमू ट्रेनो में सीटिंग चेयर कार, स्लीपर एवं एसी कोच को जोड़ना, शहर के उद्योगों एवं व्यवसाय हेतु रेलवे की कार्गो एवं पार्सल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करना, बेंगलुरु कोयंबटूर कोलकाता हेतु अधिक ट्रेनों की व्यवस्था होना, उद्योग संबंधित सीएसआर के तहत स्टेशन पर उद्योगों की सहायता से यात्री सुविधा उपलब्ध होना, निर्यात उद्योगो हेतु कंटेनर डिपो पुनः संचालित होना आदि सुझाव प्रेषित किए गए l

करीब 3 घंटे से अधिक चली सलाहकार समिति बैठक में रेल मंडल प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा सभी सुझावों को गंभीरता से सुन निराकरण हेतु जल्द आश्वासन दिया गया। डीआरएम बताया कि मेमो के डिब्बों संख्या में 4 कोच की वृद्धि की गई है l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *