चन्द्रयान-3 की सफलता का रतलाम में आतिशबाजी कर जश्न मनाया,विधायक चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ देखा सीधा प्रसारण

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||


रतलाम 23 अगस्त (खबरबाबा.काम)। चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग होते ही देशभर के साथ रतलाम में भी जश्न मना। विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर जोरदार आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाईयॉ दी। इससे पूर्व श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ चन्द्रयान मिशन का सीधा प्रसारण देखा।

श्री काश्यप ने चन्द्रयान की सफलता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अब दुनिया भारत का लोहा एक ओर उपलब्धि के कारण मानेगी। चन्द्रयान-3 मिशन का प्रसारण देखने कई कार्यकर्ता जुटे। टीवी पर जैसे ही चन्द्रयान का मिशन सफल हुआ, वैसे ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री काश्यप का विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने मुंह मीठा करवाया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और स्टेशन रोड जोरदार आतिशबाजी की।

इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला मीडिया सहप्रभारी निलेश बाफना, जिला सहकार्यालय मंत्री राकेश नागर, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, विनोद यादव सहित पार्षदगण, भाजपा के जिला एवं मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *