उज्जैन संभागायुक्त एवं रोल प्रेक्षक डॉ. संजय गोयल कल 16 अगस्त को रतलाम में बैठक लेंगे

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम 14 अगस्त(खबरबाबा.काम)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के लिए उज्जैन संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल को रतलाम जिले के लिए रोल प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

रोल प्रेक्षक डॉ. गोयल कल 16 अगस्त को रतलाम आकर बैठक लेंगे। जिसमें उनके द्वारा आरओ, इआरओ, एईआरओ के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सांसद, विधायक एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित होने वाली बैठक का समय दोपहर 3:00 बजे रहेगा।

रोल प्रेक्षक जिले के मतदान केंद्रों का भ्रमण भी करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजर, सेक्टर अधिकारियों को अपने आवंटित मतदान केंद्र क्षेत्र पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही सभी एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान रोल प्रेक्षक को जानकारी से अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *