रतलाम: फार्मासिस्ट डे के उपलक्ष में रॉयल कॉलेज में करियर गाइडेंस कार्यकम सम्पन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,27सितम्बर(खबरबाबा.काम)। रायल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज ,रतलाम में कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस का कार्यक्रम अयोजित कर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर को मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है। यह वैश्विक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने में, फार्मासिस्टों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को स्वीकार करने और सम्मानित करने के लिए एक समर्पित अवसर के रूप में कार्य करता है।

फार्मेसी डे के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस का कार्यक्रम रॉयल फार्मेसी स्टूडेंट्स के लिए आयोजित हुआ, कार्यक्रम में शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम के राज्य फार्मेसी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री नवजोत सिंह कुशवाह व जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम के फार्मासिस्ट श्री राजेश अठिया, श्री योगेंद्र पाटीदार, श्री क्षेमेंद्र पाटनी , जिला अस्पताल टीबी वार्ड फार्मासिस्ट श्री पुष्कर राज शर्मा ने मार्गदर्शन देते हुए फार्मास्युटिकल उद्योग, फॉर्मूलेशन और विकास, अनुसंधान और विकास, फार्मास्युटिकल विश्लेषण, बिक्री और वितरण जेसे कई क्षेत्र के लिए महाविद्यालय के फार्मेसी के छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया, तथा उच्च शिक्षा के लिए एवं रिसर्च प्रोग्राम तथा शैक्षणिक कार्यों में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में अंतिम वर्ष के फार्मेसी विद्यार्थियों ने इसका लाभ लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्न उत्तर के माध्यम से हल किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. मिलिन गाँधी ने किया, आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्रशासक दिनेश राज पुरोहित ने किया एवं महाविद्यालय की प्रोफेसर शगुफ्ता खान, प्रो.नीलम जोशी, प्रो. नुज़हत क़ुरैशी, प्रो. काजल टाक, प्रो.दीक्षा खटीक, प्रो. धर्मेंद्र मकवाना, प्रो.अपूर्वा जोशी, प्रो.विनीता धाकड़, प्रो.आफरीन शाह एवं सुमित चितले ने पुष्पमाला से सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *