रतलाम: व्यापारी को रंगदारी के पैसे के लिए धमकाने वाले बदमाश सैलाना पुलिस की गिरफ्त में,2 विधिविरुद्ध बालक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड की तलाश जारी

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,29सितम्बर(खबरबाबा.काम)। व्यापारी को डराकर रंगदारी के पैसे के लिए दबाव बनाने और पुलिस में रिपोर्ट करने पर धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 सितम्बर को फरियादी श्रेयांस मोदी निवासी सदर बजार सैलाना ने रिपोर्ट किया कि आरोपी रोहित उर्फ आकाश पिता गोपाल निवासी वैधराज गली सैलाना एवं दो नाबालिग बालक और उनके साथियो द्वारा अवैध वसुली के लिये पैसे मांग की गई। पैसे नही देने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने की रिपोर्ट करने पर सैलाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ धारा 384,385,386,323,506,507,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। 23 सितम्बर को फरियादी जयेस मोदी ने रिपोर्ट किया कि आरोपियों ने मोबाईल से फोन लगाकर पुलिस में रिपोर्ट करने पर मारने की धमकी दी।

एसपी राहुल लोढा ने मामले को गंभीरता से लेकर सैलाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिक बालको सहित आरोपी रोहित उर्फ आकाश पिता गोपाल निवासी वैधराज गली सैलाना को गिरफ्तार किया गया है । पुछताछ में आरोपी के द्वारा जानकारी दी गई कि इनका साथी संदीप पिता बाबुलाल निवासी सकरावदा मास्टर माईंड है। उसने ही उक्त आरोपियों को अवैध पैसा वसुली के लिये तैयार किया तथा अपना खौफ दिखाने के लिये मेन मार्केट में फरियादी के साथ मारपीट की और मारपीट करने का विडीयो रिकार्डिंग करवा कर उसके साथीयों को भेजकर अपने इंस्टाग्राम व वाट्सएप पर स्टेटस लगाने के लिये बोला। आरोपियों को भागने व छुपने में भी मदद करता रहा, तथा स्वयं भी घटना दिनांक से फरार है। पुलिस संदीप की तलाश कर रही है।

आपराधिक रिकार्ड

संदीप निवासी सकरावदा सैलाना थाना सैलाना के विरुद्ध अपहरण का 1 , बलात्कार के 02 प्रकरण,हत्या का 1 प्रकरण,हत्या के प्रयास के 03 प्रकरण, अवैध वसुली के 02 प्रकरण तथा फोन से गाली गलौच मारपीट के 3 प्रकरण कुल -11 प्रकरण दर्ज है

इनकी रही भूमिका

आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी निरीक्षक मो.अय्युब खांन , उनि आर.पी.सारस्वत , आर. मुकेश मेघवाल, आर. फकीरचंद सोलंकी, आऱ. सतीश परमार की महती भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *