रतलाम: रॉयल कॉलेज के फार्मेसी विद्यार्थियों का इप्का लैबोरेटरीज लिमिटेड का शैक्षणिक भ्रमण

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 22सितम्बर(खबरबाबा.काम)। फार्मेसी विद्यार्थियों के कार्य कौशल में वृद्धि एवं व्यावसायिक शिक्षा की दवा उद्योग में उपयोगिता समझाने के लिए रॉयल कॉलेज के फार्मेसी स्टूडेंट्स को इप्का रतलाम का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

न्यू एरा ऑफ एजुकेशनल एंड नॉलेज ट्रिप के तहत रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस रतलाम के फार्मेसी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने इप्का लैबोरेट्री रतलाम का अवलोकन किया।

विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को क्लासरूम टीचिंग के अलावा वास्तविक औद्योगिक वातावरण से अवगत कराना तथा विद्यार्थियों को अपने कौशल को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान करना रहा है। इसका उद्देश्य इंडस्ट्री के कार्यकलापों व उसके व्यवहारिक ज्ञान से स्टूडेंट्स को अवगत कराने के साथ औद्योगिक संस्कृति से रूबरू कराना था।

इस दौरान विद्यार्थियों को इप्का के एच आर हेड दुर्गा प्रसाद आँजने ने दवा के विभिन्न उत्पादन प्रक्रिया, क्वॉलिटी कंट्रोल, सप्लाई पद्धति, मार्केटिंग, सेल्स, निर्यात, गुड्स मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस तथा नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने डॉ दुर्गा प्रसाद जी से फार्मा उद्योग के संदर्भ में अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए तथा फार्मा सेक्टर में भविष्य में प्राप्त होने वाले रोजगार के बारे में भी कई जानकारियां प्राप्त की।

इप्का के ही ट्रेनिंग मैनेजर अलक्षेन्द्र व्यास ने बच्चों को रोड सेफ्टी तथा विभिन्न फार्मा नियमों के बारे में अवगत कराया।

रॉयल कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित के मार्गदर्शन में इंडस्ट्री विजिट के कॉर्डिनेटर प्रोफेसर मिलिन गाँधी के नेतृत्व में प्रोफेसर विनीता धाकड़ व प्रोफेसर राशिदा कुरेशी के साथ विजिट संपन्न हुई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *