रतलाम में बरस रहा सावन जैसा रिमझिम पानी, भादो जैसी बारिश का इंतजार,सुबह तक हुआ एक इंच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||

रतलाम,8सितम्बर(खबरबाबा.काम)। लम्बी खेंच के बाद बारिश का दौर तो शुरू हुआ लेकिन लग नहीं रहा कि भादौ की बारिश है। सावन के सेरे जैसी रिमझिम बारिश रुक-रुककर हो रही है। रात से जारी बारिश का क्रम सुबह भी जारी है। लेकिन फिर भी चौबीस घंटे में महज एक इंच से कुछ ज्यादा पानी ही बरसा है।

खुशी वाली बात यह है कि धोलावाड़ डेम में जरूर अच्छा पानी जमा हो गया है। रतलाम को इसी डेम से पीने का पानी मिलता है। धोलावाड़ डेम की क्षमता 395 मीटर है और अब तक 392.50 मीटर भरे जाने की सूचना है।

भू-अभिलेख से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में आज सुबह आठ बजे तक रतलाम जिले में 34.13 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बारिश सैलाना में 54 मिलीमीटर, बाजना में 51 मिलीमीटर तथा सबसे कम आलोट विकासखंड में 7 मिलीमीटर दर्ज की गई है। जावरा में 38 मिलीमीटर, ताल में 34 मिलीमीटर, रावटी में 31, पिपलौदा में 30 रताम में 28 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

भादौ लग चुका है लेकिन बारिश में रतलाम अभी भी पिछड़ा है। पिछले साल आज दिनांक तक 1010.61 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी थी जबकि इस बार 776.75 औसत वर्षा ही दर्ज हुई है जो पिछले साल की अभी भी 233.86 मिली मीटर यानि 9 इंच कम है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *