रतलाम: साधारण सम्मेलन को लेकर हुई कांग्रेस पार्षद दल की बैठक, विभाजित भूखंड धारकों की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर भाजपा को घेरने की रणनीति

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,3सितम्बर(खबरबाबा.काम)। नगर निगम का साधारण सम्मेलन 5 सितम्बर को आयोजित होने जा रहा है। साधारण सम्मेलन को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में नेता प्रतिपक्ष द्वारा शहर कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई।

बैठक में सम्मेलन के एजेंडे पर बिंदुवार चर्चा की गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जारी एजेंडे में वर्तमान शहर के जनहित व जन समस्या से जुड़े मुद्दे नहीं है, उल्टे जनता पर भारबढ़ाया जा रहा है। बाजार बैठक वसूली को पूर्ण रूप से बंद करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा रतलाम शहर की जनसभा में घोषणा की गई थी, किंतु बाजार बैठक वसूली गरीब फुटकर व्यापारियों पर लादने के लिए भाजपा ने तैयारी कर ली है। यह जनता के साथ बड़ा छलावा है। इसके अलावा छोटे गुमटीधारियों से नामांतरण के नाम पर बड़ी राशि वसूलने की तैयारी की जा रही है तथा शहर की बड़ी समस्या सीवरेज सिस्टम व बिगड़ी पेयजल व्यवस्था, विभाजित भूखंडों की अनुमति ऐसे कई मुद्दे एजेंडे से गायब है। बैठक में भाजपा परिषद को घेरने की रणनीति तैयारी की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के समस्त पार्षद उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *