रतलाम: विधायक दिलीप मकवाना की मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रामीणों की समस्या का त्वरित का कराया त्वरित निराकरण, मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,5सितम्बर(खबरबाबा.काम)। नीमच से देर रात रतलाम पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री व आगामी विधानसभा चुनाव के सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव का विधायक दिलीप मकवाना ने स्वागत किया। विधायक श्री मकवाना द्वारा रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रेलवे द्वारा किए गए निर्माण से ग्रामीणों को हो रही समस्याओ से रेल मंत्री श्री वैष्णव को अवगत कराया। जिस पर रेल मंत्री के निर्देश पर रेल प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विधायक श्री मकवाना की मांग पर रेल मंत्री वैष्णव रेलवे के सबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की विधायक दिलीप मकवाना के साथ मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का अवलोकन करे। रेल मंत्री से मिले निर्देश के बाद मंगलवार शाम 4 बजे एडीआरएम अशफाक अहमद के द्वारा ग्राम कारोदा में अंडर ब्रिज व ग्राम भदवासा में सीसी रोड के गहरे शोल्डर का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला जाट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, जनपद पंचायत सदस्य राधेश्याम चंद्रवंशी, नागेश्वर चौहान, अशोक शर्मा, भीम सिंह, सरपंच अमलेटा ठाकुर वीरेंद्र सिंह, सरपंच भदवासा अनिता मकवाना, सरपंच राजेंद्र सिंह सिसोदिया, उपसरपंच मदनलाल, सरपंच मनोज मईड़ा सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *