रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, दिव्यांग छात्राओं ने अपने हाथों से बनी राखियां भाइयों को बांधी

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,7सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जन चेतना परिषद द्वारा संचालित जन चेतना बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय पोलो ग्राउंड में अध्यनरत दिव्यांग छात्राओ ने अपने हाथ से राखियां बनाई तथा अरविंद मार्ग स्थित श्री गुरु तेग बहादुर अकैडमी के खालसा सभागृह में आयोजित रक्षाबंधन पर्व में पहुंचकर भाइयों को राखी बांधी।

यहां दिव्यांग छात्र सानिया प्रजापति, शैली चौहान ,आयशा बागवान, रीना देवड़ा, पिंकी देवड़ा, ज्योति बंजारा, इशिका कौशल ने अकादमी छात्र शौर्य सिंह पवार, अथर्व परिहार ,अनादी शर्मा, वेदांत शेखावत, नमन कुमार मीणा, दिव्यांश सिंह तोमर व प्रीतम पंडित को तिलक लगाकर राखी बांधी तथा भाइयों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की आरती भी उतरी। भाइयों ने बहन को उपहार प्रदान किये।

कार्यक्रम के प्रारंभ में परिषद अध्यक्ष डॉ एम एल दुबे ,श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री ने मां सरस्वती व श्री गुरु तेग बहादुर जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया । छात्रों ने सरस्वती वंदना तथा शबद प्रस्तुत किये । दिव्यांग बच्चों का स्वागत समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला ,सचिव अजीत छाबड़ा, सहसचिव हरजीत सलूजा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, सदस्य सतपाल सिंह डंग, प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरनाम सिंह डंग ने कहा कि संस्कार तथा परंपराओं का निर्माण करना निर्वाह करना हर भारतीय का कर्तव्य है। विद्यालय इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए रक्षाबंधन का त्योहार दिव्यांगों के साथ मनाता है।

इस अवसर पर स्कूल समिति की ओर से जन चेतना परिषद को 21 हजार रुपए का चेक छात्रों के लिए दिया गया । कार्यक्रम में दिव्यांग विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये । शिक्षिका सोनू पांचाल द्वारा प्रशिक्षित सुन व बोल नही पाने वाली तथा केवल एक पैर वाली प्रतिभावान छात्रा दीक्षिका गोस्वामी ने सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी।बीके महेश्वरी ,शशि कुमार सिंह, उषा तिवारी, सोनू पांचाल आदि मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी व सतीश चंद्र तिवारी ने किया । आभार सतीश तिवारी ने माना ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *